{"_id":"5c76d2e7bdec222b6e16dbad","slug":"101551291111-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक मार्च से प्रारंभ होंगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 135 परीक्षा केंद्रों में कुल 21647 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 11962 और इंटरमीडिएट के 9468 विद्यार्थी शामिल हैं।
जिले में इंटरमीडिएट के 8904 संस्थागत परीक्षार्थियों में 4008 छात्र और 4896 छात्राएं हैं। व्यक्तिगत 781 विद्यार्थियों में 547 छात्र और 234 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत कुल 11181 परीक्षार्थियों में 5460 छात्र और 5721 छात्राएं हैं। 781 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में 590 छात्र और 191 छात्राएं हैं। यह परीक्षार्थी जिले में बनाए गए 135 केंद्रों में परीक्षा देंगे। इनमें एक केंद्र एकल और 134 केंद्र मिश्रित हैं। छात्राओं के लिए 11 और छात्र-छात्राओं के लिए 124 परीक्षा केंद्र हैं। 28 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखा गए हैं।
जिले में सबसे अधिक विद्यार्थी वाले परीक्षा केंद्र विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में 439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि सबसे कम विद्यार्थी वाले परीक्षा केंद्र जीआईसी चित्रेश्वर और जीआईसी शेर में 75-75 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सड़क से एक किमी से अधिक दूरी वाले 32 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
जीआईसी देवलीथल और चौड़ा आनुली इस बार नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मकड़ाऊं का परीक्षा केंद्र चंतोला में बनाया गया है, जबकि पिछले वर्ष मकड़ाऊं के परीक्षार्थी भेटाबडोली में परीक्षा देेते थे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल विहीन कराने के निर्देश दिए गए हैं।