{"_id":"5bd89851bdec2204de74090c","slug":"101540921425-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर नौ से गदरपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर नौ से गदरपुर में
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के पुत्रों को सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर नौ नवंबर से प्रसार प्रशिक्षण केंद्र चीनी मिल गदरपुर (ऊधमसिंहनगर) में आयोजित होगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त ले. कर्नल जीएस बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता थल सेना के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण, वायु सेना, नौ सेना के लिए इंटर द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण, ऊंचाई 166 सेंटीमीटर (गोरखा के लिए 160 सेमी), वजन 48 किलो, छाती 77 सेमी फुलाव के साथ पांच सेमी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के समय अभ्यर्थियों को अपने पिता की सेवानिवृत्त पुस्तिका की मूलप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिलेशन प्रमाण पत्र, सरकारी चिकित्सक का चिकित्सीय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूलप्रति, अभिभावक द्वारा दुर्घटना होने पर जिम्मेदार रहने का शपथ पत्र साथ लाएं।
मोबाइल फोन लाना सख्त मना है। प्रशिक्षण के बाद यदि उनका चयन थल सेना, जल सेना, वायु सेना, आंतरिक सुरक्षा बल, अर्द्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस में होता है तो उनको सैनिक पुनर्वास संस्था, उत्तराखंड द्वारा एक मुश्त राशि 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। शिविर तीन जनवरी तक चलेगा।