फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सांस्कृतिक नगरी में प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आगाज 14 से होगा

सांस्कृतिक नगरी में प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आगाज 14 से होगा

Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक नगरी में प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आगाज 14 से होगा
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में नंदादेवी मेला 14 सितंबर से शुरू होगा। 21 सितंबर को डोला विर्सजन के साथ मेले का समापन होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि नंदादेवी मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने विद्युत, टेलीफोन विभाग सहित केबल आपरेटरों को बाजार में झूल रहे तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नंदा देवी मेले के बारे में पर्याप्त मात्रा में प्रचार सामग्री बनाए रखने को कहा। नंदादेवी मेला कमेटी द्वारा एक स्मारिका प्रकाशित करने के लिए अनुरोध किया गया। मेला समिति ने जिलाधिकारी को बताया कि मेले के लिए पांच लाख रुपये की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने राजकीय संग्रहालय प्रभारी को मेले के लिए शासन से मिलने वाली धनराशि के लिए अभी से पत्राचार करने को कहा। सफाई की पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को मेला परिसर में चिकित्सा कैंप लगाने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बलि प्रथा रोकने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेला परिसर में गैस सिलेंडर भी प्रतिबंधित होंगे। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि नशेड़ियों को पकड़ने के लिए एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, दिनेश गोयल, मनोज सनवाल, अनूप साह, तारु जोशी, एलके पंत, जीवन गुप्ता ने विचार रखे। बैठक में मेलाधिकारी विवेक राय, पुष्पा सती, सर्वदलीय समिति की मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम केएस टोलिया, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, तहसीलदार खुशबू आर्या, सीएमओ डा. विनीता शाह, दीपा पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed