{"_id":"59d52a984f1c1bca538b5b80","slug":"101507142296-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकली, मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकली, मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खादी ग्रामोद्योग द्वारा रैमजे इंटर कालेज में आयोजित तकली प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में हरीश चंद्र जोशी को पहला, रमेश चंद्र तिवारी को दूसरा और रूप सिंह को तीसरा पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार अर्बन को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने प्रदान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अधीक्षक उद्योग मनोज कुमार तिवारी, मनोहर रावत, गिरजा भूषण मेहता, कमला कपिल, अधिशासी अधिकारी पालिका श्याम सुंदर, कैलाश गुरुरानी, हेम तिवारी समेत काफी लोग मौजूद रहे। इधर श्रीराम विद्या मंदिर डोटियालगांव में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर हुई मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा भी कर दी गई है। गोल्डी मसाले मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में साक्षी डंगवाल पहले, रिंकी नगरकोटी दूसरे और मनीषा आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रिया भाकुनी, निशा सुयाल और ममता बिष्ट ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में दिवेश भाकुनी ने पहला, दिपांशु कांडपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दीपक बसेड़ा, पियांशु सुयाल, कार्तिकेय कांडपाल और सीनियर वर्ग में प्रशांत डंगवाल, प्रशांत बिष्ट और कार्तिकेय कांडपाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गोल्डी मसाले के उत्तराखंड प्रभारी सीएल वर्मा के अलावा प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, प्रबंधक भीम सिंह भाकुनी और प्रबंधक समिति के सदस्य मौजूद थेे।