फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर: अजय टम्टा

संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर: अजय टम्टा

Sun, 01 Oct 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर: अजय टम्टा
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में शनिवार देर रात भव्य आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशहरा महोत्सव का समापन हो गया है। दशहरा महोत्सव समिति के संयोजन में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में इसे और भव्य कराने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने युवाओं से संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दर्शकों की भारी भीड़ के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन अवसर पर अजय टम्टा ने कहा कि दशहरा महोत्सव अल्मोड़ा शहर की पहचान है और इसके वर्तमान स्वरूप को बचाए रखना अब युवाओं की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व उन्होंने दशहरा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष दशहरा महोत्सव समिति को तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान की है। भविष्य में दशहरा महोत्सव को और और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा की संस्कृति देश भर में प्रसिद्ध है और यहां की रामलीला के साथ ही दशहरा महोत्सव भी अपने आप में भव्य है। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों की टीम ने शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी। भातखंडे संगीत महाविद्यालय के बच्चों ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जबकि गायिका खुशी जोशी और गोविंद दिगारी की टीम ने कुमाऊंनी और हिंदी गीतों के गाने प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाही लूटी।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर व्यापार मंडल द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चले। इस अवसर पर जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुका देवी, दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, मुख्य संयोजक तुषार कांत साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, मनोज वर्मा, कैलाश गुरूरानी, राजेंद्र तिवारी, पंकज भगत, सुमित कुमार, विकास कन्नोजिया, सौरभ वर्मा, अरूण वर्मा, संजय शर्मा, विनोद वैष्णव, केवल सती, हेम तिवारी, सचिन टम्टा, सुशील साह, अमरनाथ नेगी, नवीन बिष्ट, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन विनीत बिष्ट और गीतम भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed