{"_id":"594f98024f1c1b7e028b4635","slug":"101498388482-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी लोक नृत्य और झोड़े की प्रस्तुति से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी लोक नृत्य और झोड़े की प्रस्तुति से मन मोहा
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊंनी लोक नृत्य और झोड़े की प्रस्तुति से मन मोहा
अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित समर कैंप के पांचवें दिन बच्चों ने कुमाऊंनी लोक नृत्य, कुमाऊंनी झोड़ा और तेलगू भाषा में समूह गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने हम कहां जा रहे नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर नगर की गंदगी पर कई सवाल उठाते हुए लोगों से नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। प्रवेश चंद्र जोशी द्वारा संपादित हस्तलिखित पत्रिका अल्मोड़ा दर्पण 2017 का लोकार्पण किया गया।
कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रात:कालीन सत्र में बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने अखबार के मोड़ों से सरल भाषा में बच्चों को ज्यामितीय रेखाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इनके मन में वैज्ञानिक सोच जागृत करने से ही हम समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। आज के व्यस्त जीवन में बच्चों को खुश रखना अपने आप में चुनौती है।
बेस अस्पताल की चिकित्सक डा. प्रीति पंत ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर एचएच भंडारी, नीरज पंत, अनिल पुनेठा, गरिमा किरौला ने विचार रखे। ओमांशु भट्ट और वैशाली पंत को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार मिला। बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डा. महेंद्र प्रताप सिंह राणा, माया पाठक, मनोरमा बिष्ट, कल्याण मनकोटी, दिनेश पांडेय, जीसी कुमैय्या, पान सिंह बिष्ट, नवीन जोशी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता शंकर दत्त भट्ट और संचालन प्रमोद तिवारी, ओमांशु भट्ट ने किया।