फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1000 Onion Saplings in Just 60 Rupees

Almora News: उद्यान विभाग 60 रुपये में देगा 1000 प्याज की पौध

Sat, 16 Dec 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
1000 Onion Saplings in Just 60 Rupees
अच्छी खबर
विज्ञापन

14 लाख पौध का लक्ष्य रखा, बाजार से करीब 40 रुपये कम कीमत पर कराएगा उपलब्ध
जिले में 79,800 से अधिक किसान 289 हेक्टेयर में प्याज की खेती करते हैं।

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। उद्यान विभाग किसानों को प्याज की एएलआर प्रजाति के 14 लाख पौधे उपलब्ध कराएगा। 60 रुपये में किसानों को प्याज की एक हजार पौध मिलेगी।

जिले में 79,800 से अधिक किसान 289 हेक्टेयर में प्याज की खेती करते हैं। जिले के ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, भैसियाछाना, भिकियासैंण, चौखुटिया, धौलादेवी, द्वाराहाट, सल्ट, ताड़ीखेत, स्याल्दे विकासखंडों के सैनोली, दाड़िमी, नौगांव, कुंज, आरा, बिनौला, बरम, थामथोली, मझाऊ, बाराकोट समेत कई गांवों में किसान प्याज की खेती से जुड़े हैं। बाजार में 1000 पौध 100 से 150 रुपये में मिलते है। संवाद
उत्पादन के बाद भंडारण चुनौती

अल्मोड़ा। जिले में एकमात्र कोल्ड स्टोर 12 साल से भी अधिक समय से बंद है। ऐसे में प्याज के भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे किसान प्याज को कम दामों में बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कोट- किसान सचल दल केंद्रों से प्याज की पौध प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की आजीविका बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -सतीश कुमार शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed