फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 students of Rajeev Gandhi Navodaya Vidyalaya infected with chicken pox in almora

Almora News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के दस छात्र चिकन पॉक्स से संक्रमित, अभिभावक ले गए घर; मचा हड़कंप

Fri, 09 Aug 2024 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Aug 2024 12:53 PM IST
सार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चिकन पॉक्स का संक्रमण बढ़ गया है। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 10 विद्यार्थियों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
10 students of Rajeev Gandhi Navodaya Vidyalaya infected with chicken pox in almora
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चिकन पॉक्स का संक्रमण बढ़ गया है। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 10 विद्यार्थियों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

आवासीय विद्यालय में मजखाली, रानीखेत, ताड़ीखेत सहित अन्य क्षेत्रों के 300 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को बच्चो में चिकन पॉक्स की शिकायत मिलने पर विद्यालय में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण कर इस बात की पुष्टि की। घबराए अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई कि किसी संक्रमित विद्यार्थी के संपर्क में आने से अन्य में यह संक्रमण फैला है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- ऐसी तबाही नहीं देखी होगा: उफान पर नाला...बहा ले गया श्रद्धालुओं से भरी जीप, मौत का मंजर देख कांप उठा कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

10 विद्यार्थियों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है। अभिभावक संक्रमित बच्चों को घर ले गए हैं। विद्यालय कर्मियों से आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति काबू में है।

-पूरन पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, चौनलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed