फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 kg holding two with 380 grams of ganja

10 किलो 380 ग्राम गांजे के साथ दो पकड़े

Tue, 11 Dec 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 kg holding two with 380 grams of ganja
अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्त । - फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान भतरौंजखान पुलिस ने बाइक में सवार दो लोगों को 10 किलो 380 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भिकियासैंण से अवैध रूप से गांजा खरीदकर मुरादाबाद बेचने को ले जा रहे थे। गांजे की कीमत 45 हजार रुपये है। पुलिस ने बाइक को भी सीज कर दिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भतरौंजखान पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घट्टी तिराहे के पास बाइक संख्या यूके-18एच-7710 को चेक किया गया तो बाइक में सवार पंकज कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह और आशीष कुमार पुत्र सतपाल सिंह दोनों निवासी मडेयो देवी थाना आईटीआई ऊधमसिंह नगर के कब्जे से दो बैगों में 5.205 किलो और दूसरे बैग में 5.175 किलो गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाना भतरौंजखान में धारा 20/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षक भतरौंजखान धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों भिकियासैंण से गांजा खरीदकर अख्तर पुत्र कलुआ निवासी वीरपुर भगतपुर, मुरादाबाद को बेचने ले जा रहे थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, गुरमेज सिंह शामिल थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed