{"_id":"570e018e4f1c1bc92e4a6ae5","slug":"2018-national-game-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को तैयार हो रही देवभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को तैयार हो रही देवभूमि
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। 15 से 20 दिन तक पूरे प्रदेश में विभिन्न इवेंट्स में 36 गेम्स होंगे। ग्राउंड लेवल पर राष्ट्रीय स्तर के गेम्स लायक ग्राउंड बनाने की कोशिश विभाग की ओर से की जा रही है। एक वर्ष के भीतर लोकल ग्राउंड को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने में अधिकारी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में अक्टूबर या नवंबर माह में ये गेम्स होने की संभावना है। फाइनल डेट अभी तय नहीं हुई है। देहरादून में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वालीबाल, हॉकी सहित कई मुख्य गेम्स होंगे। राष्ट्रीय स्तर के 34 गेम्स में आईएस हॉकी और आईएस स्केटिंग जोड़कर 36 राष्ट्रीय स्तर के खेल राज्य में होने हैं। हालांकि अभी धरातल पर कई कमियां हैं लेकिन वर्ष 2018 से पूर्व इन सभी सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की मुहिम चल रही है।
विज्ञापन
देहरादून में होने वाले प्रमुख गेम्स के लिए सभी अवस्थापना विकास की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में एथलेटिक्स, हाईटेक स्टोटर्फ ग्राउंड, फुटबाल के लिए पवेलियन ग्राउंड सहित अन्य कई खेलों के लिए धरातल पर मूलभूत सुविधाएं और विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कई नए ग्राउंड तैयार किए जा रहे हैं। हरिद्वार में नया स्टोटर्फ ग्राउंड बनाया जा रहा है। हरिद्वार सहित देहरादून के हाईटेक ग्राउंड में स्टोटर्फ ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। ग्राउंड विकसित किए जा रहे हैं।
- अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक खेल