{"_id":"5f4e7a288ebc3e54d23452fb","slug":"varanasi1598978600","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार गैंग के सदस्य सुरेश सिंह की सीज की चार बसें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मुख्तार गैंग के सदस्य सुरेश सिंह की सीज की चार बसें
गैंगेस्टर में निरुद्ध मुख्तार गैंग के सदस्य सुरेश सिंह की चार बसों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सीज कर जप्त करने की कार्रवाई की। सुरेश सहित 12 लोगो पर ब्रह्मस्थान टैक्सी स्टैंड का ठेका लेकर उसके आड़ में अवैध वसूली करने की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने 31 मई को दर्ज किया था। बाद में सभी 12 लोगों का पुलिस ने गैंगेस्टर में चालान किया। यह मामला डीएम कोर्ट में लंबित है। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सुरेश सिंह की चारो बसों को संगठित अपराध से अर्जित सम्प्पति के रूप में होना घोषित कर 14 ए के तहत सभी बसों को सीज करने का आदेश दिया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि डीएम कोर्ट से जारी आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने सुरेश सिंह की सभी बसो को सीज कर जप्त किया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।