फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This time, look at Kashi Grstodit section Solar Eclipse

अबकी काशी में दिखेगा ग्रस्तोदित खंड सूर्य ग्रहण

Tue, 08 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 08 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
काशी में नौ मार्च को खंड ग्रास सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रस्तोदित खंड सूर्य ग्रहण होगा। भगवान सूर्य ग्रहण काल में ही उदय होंगे, इसलिए इसे आसानी से देखा जा सकेगा। सुबह-ए-बनारस का नजारा लेने वाले सैलानी इस खगोलीय घटना को कैमरे में कैद कर सकेंगे। इस ग्रहण का आठ राशियों के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

 

 
ग्रस्तोदित खंड सूर्य ग्रहण काशी में 30 मिनट का होगा। चूंकि यह ग्रहण पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इस नक्षत्र में जिन जातकों का जन्म हुआ हो, उन्हें ग्रहण न देखने की सलाह ज्योतिषियों ने दी है। ग्रहण सूर्योदय के साथ ही सुबह 6:17 बजे दिखेगा। मोक्ष 6:47 बजे होगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाएगा। ऐसे में आठ मार्च की शाम छह बजे से ही सूतक काल आरंभ होने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, मानस मंदिर और दुर्गाकुंड के अलावा अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन स्थगित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस दौरान मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भोजन करना, यात्रा पर निकलना और स्त्री के साथ रहना वर्जित रहेगा। महावीर पंचांग के संपादक डॉ. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक उस दिन पूर्वा भाद्रपद में कुंभ राशि पर जब सूर्य रहेंगे, तब ग्रहण लगेगा। ऐसे में इस राशिवालों को सावधानियां बरतनी होंगी। कुंभ राशि वाले जातक ग्रहण काल में घर से बाहर न निकलें और ग्रहण न देखें तो प्रतिकूल प्रभाव से बच सकते हैं। बालक, वृद्ध और रोगी ग्रहण काल में अल्पाहार ले सकते हैं लेकिन सूतक काल से पहले दूध, दही, घी और भोजन सामग्री में कुश रख देना चाहिए। गर्भवती महिलाएं पेट पर गाय के गोबर का लेप लगा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed