फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM of Tamil Nadu m k stalin unveiled statue of great poet Subrahmanyam bharti on his 141th jayanti

Varanasi: तमिलनाडु के CM ने किया महाकवि सुब्रह्मण्यम की प्रतिमा का अनावरण, काशी प्रवास स्थल पर लोगों का तांता

Sun, 11 Dec 2022 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 10:30 PM IST
सार

सुब्रह्मण्यम भारती महान तमिल कवि महाकवि भरतियार के नाम से जाने जाते हैं। देशभक्ति की भावना से भरी रचनाएं लिखने वाले सुब्रह्मण्यम भारती को राष्ट्रकवि भी कहा जाता है। रविवार को उनकी 141वीं जयंती मनाई गई। 

विज्ञापन
CM of Tamil Nadu m k stalin unveiled statue of great poet Subrahmanyam bharti on his 141th jayanti
महाकवि सुब्रह्मण्यम की प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तमिल के महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा का अनावरण किया। महाकवि की 141वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के सीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तमिल समुदाय की मौजूदगी में आयोजित में हनुमान घाट स्थित महाकवि के प्रवास स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


रविवार को सुबह केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महाकवि के परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद 10:45 बजे तमिलनाडु के सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। उन्होंने महाकवि के संरक्षित प्रवास स्थल पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने 18 लाख में कराया नवीनीकरण

महाकवि की नतिनी जयंती ने बताया कि सीएम स्टालिन ने पिछले साल घोषणा की थी कि जिस घर में सुब्रह्मण्यम भारती रहते थे, वहां का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 18 लाख रुपये की लागत से प्रवास स्थल के एक हिस्से का नवीनीकरण कराया गया था, जहां आज लाइब्रेरी स्थापित है। वहीं पर महाकवि की एक नई प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका सीएम ने उनकी जयंती पर अनावरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर व दक्षिण के मध्य सेतु थे महाकवि भारती

CM of Tamil Nadu m k stalin unveiled statue of great poet Subrahmanyam bharti on his 141th jayanti
महाकवि सुब्रह्मण्यम की प्रतिमा का ऑनलाइन अनावरण - फोटो : सोशल मीडिया।

महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संकायों में भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया। रविवार को शिक्षा शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्र कल्याण संकाय, राजनीति विज्ञान विभाग, आधुनिक भारतीय भाषा विभाग एवं मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में भारतीय भाषा उत्सव पर आयोजन हुए।  

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में भारतीय भाषा दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की समस्त भाषाओं की जननी संस्कृत है और हम सभी लोगों को कम से कम दो भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है। तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूरी हो सकती है। 

विदेश मंत्री ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के परिजनों से की मुलाकात

CM of Tamil Nadu m k stalin unveiled statue of great poet Subrahmanyam bharti on his 141th jayanti
महाकवि सुब्रमण्यम भारती के भांजे केवी कृष्णन और परिजनों संग विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को महाकवि सुब्रमण्यम भारती के भांजे केवी कृष्णन और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, महाकवि का जीवन, विचार और लेखन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। हनुमान घाट पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि यह घर एक ज्ञान केंद्र और पावन तीर्थ है। सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण पर सुब्रह्मण्यम भारती की रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

काशी में ही महाकवि भारती का परिचय अध्यात्म और राष्ट्रवाद से हुआ। विदेश मंत्री ने उनके भांजे केवी कृष्णनन को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित कर उनका कुशलक्षेम जाना। महाकवि के परिजनों में जयंती, हेमा, रवि और संतोष से मिलकर ख़ुशी जताई और उनका हाल जाना। कुछ देर तक आंगन में महाकवि के स्मृति चिह्न को भी देखा। इस दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा भी मौजूद रहे।

CM of Tamil Nadu m k stalin unveiled statue of great poet Subrahmanyam bharti on his 141th jayanti
Tamil Nadu CM Stalin - फोटो : ANI
उदयनिधि 14 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे: राजभवन
इस बीच तमिलनाडु विधानसभा में चेपक-तिरुवल्लिकेनी से विधायक उदयनिधि स्टालिन 14 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन ने यह जानकारी दी। बताया गया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को उधयनिधि स्टालिन को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने सिफारिश को मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह 14 दिसंबर 2022 को सुबह 9.30 बजे दरबार हॉल, राजभवन, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। 45 वर्षीय उधयनिधि पहली बार विधायक बने हैं और वह 2021 के विधानसभा चुनाव में चुने गए थे। वह एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed