फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU declared undergraduate test result

बीएचयू ने जारी किया अंडरग्रेजुएट टेस्ट का रिजल्ट, यहां करें चेक

Mon, 18 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 18 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
BHU declared undergraduate test result
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
बीएचयू में सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से सबसे पहले स्नातक के 23 पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी किया गया है। रविवार से स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणाम निकलने शुरू होंगे। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर नंबर देख सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक-स्नातकोत्तर के 128 पाठयक्रमों की 12 हजार सीटों के लिए 4.61 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सबसे ज्यादा 105 पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर के हैं।
विज्ञापन


15 अप्रैल से 27 मई तक चली परीक्षा के बाद अब परिणाम जारी होने लगा है। परीक्षा नियंता की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीपीएड, बीवॉक समेत 23 पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि परिणाम के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bhuonline.in से जानकारी ली जा सकती है। स्नातक में बस बीएफए का परिणाम प्रैक्टिकल होने के बाद जारी किया जाएगा। इसके अलावा 17 जून से स्नातकोत्तर के परिणाम निकलने शुरू होंगे। जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed