{"_id":"56e31be74f1c1b3c228b4594","slug":"yoga-teem-ne-lakhanoo-mein-laharaaya-paracham-yoga-team-flag-waved-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा टीम ने लखनऊ में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा टीम ने लखनऊ में लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड की योगा टीम ने लखनऊ में चल रही 29वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। टीम की इस सफलता पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम खंभौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक कुर्बान अली अपने व गहरपुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को लखनऊ में आयोजित होने वाली 29वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कई महीनों से परिश्रम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने योगा टीम को बड़ी मेहनत कर तैयार किया था, उनके प्रयास से दोनों विद्यालयों के बच्चों की छह सदस्यीय टीम ने लखनऊ की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का परचम प्रदेश भर में लहराया है।
विज्ञापन
टीम में अनूप कुमार, अंकित, मनोज कुमार, चेतन, अनुज कुमार व विजय कुमार खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे। इस मौके पर प्रधान शिक्षक कुर्बान अली, संतोष राठौर, अमिता मिश्रा और ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर भी मौजूद रहे।
विजेता टीम को एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस सफलता पर खंड शिक्षाधिकारी पंकज गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय कटियार व जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष रजनीश कटियार के अलावा अन्य शिक्षकों ने विजेता टीम व उनके शिक्षकों को बधाई दी है।