फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding robbers robbed traders trade

बाइक सवार लुटेरों ने ट्रेडर्स कारोबारी को लूटा

Mon, 14 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Mon, 14 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers robbed traders trade
पीड़ित शेरबहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
असोहा (उन्नाव)। रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार लुटेरों ने दरसवां निवासी ट्रेडर्स कारोबारी को रोका और असलहों के दम पर दुकान खुलवाकर 30 हजार रुपये व बाइक लूटकर भाग निकले। ट्रेडर्स कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर असलहे की बट मार दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लूट का अभियोग दर्ज कर जांच लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असोहा थाना क्षेत्र के दरसवां गांव निवासी शेरबहादुर सिंह गांव के बाहर दरसवां-गोसांईखेड़ा मार्ग पर अपने खेतों पर ट्रेडर्स की दुकान खोले है। शनिवार रात नौ बजे दुकान बंद कर शेरबहादुर घर जाने के लिए निकल रहे थे कि तभी गोसांईखेड़ा की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवार युवक दुकान के सामने रुके और शेरबहादुर से मंगतखेड़ा जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद पेट्रोल मिलने के स्थान की जानकारी करने लगे।
विज्ञापन


शेरबहादुर कुछ बोलते उससे पहले बाइक पर बैठे दो युवकों ने उस पर असलहा तान दिया। इसके बाद उससे जबरदस्ती दुकान खुलवाई और उसमें रखे 30200 रुपये व उसकी बाइक लेकर भागने लगे। इसका शेरबहादुर ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट मार दी। इसके अलावा पीड़ित को मारापीटा और घायलावस्था में उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शेरबहादुर ने मामले की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही पुलिस को भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट का अभियोग दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच और लुटेरों की तलाश की जा रही है। एसओ ने दावा किया कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed