{"_id":"56dc69304f1c1b254b8b4578","slug":"21-girls-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रों के बीच 21 कन्याओं का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रों के बीच 21 कन्याओं का विवाह
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
फेरे लेते वर और वधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन के रामलीला मैदान में रविवार को 21 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। काली मंदिर से आतिशबाजी के बीच रामलीला मैदान तक के लिए बारात निकली। लोग बैंडबाजे की धुन पर जमकर थिरके ।
संकल्प सेवा समिति चोपन की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 कन्याओं के विवाह का इंतजाम किया गया था। दोपहर में काली मंदिर के पास से भव्य बारात निकली। वर पक्ष के साथ ही नगर के तमाम लोग बैंडबाजे की धून पर जमकर थिरके और जमकर आतिशबाजी की।
लगभग एक किलोमीटर दूर रामलीला मैदान में बारातियों का घराती पक्ष के लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विवाह मंडप में पुरोहित दिलीप पांडेय, मनीष तिवारी और अमर दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरी कराईं। इसके बाद मंडप में ही बने आंगन में वर-वधुओं को स्थानीय लोगों ने उपहार भेंट किया।
विज्ञापन
संकल्प सेवा समिति के लोगों और सहयोगियों ने वर वधुओं को बैठाकर कलाई घड़ी देने के बाद भोजन कराया। प्रीति भोज आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बैठकर भोजन किया। श्रीकांत कुशवाहा, गोविंद अग्रहरि, विवेक कुमार, संजय, चेतन, राजेश गोस्वामी, संतोष शर्मा, जयश्री त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद, आनंद अग्रवाल, अनिल सिंह, रामपरिखा विश्वकर्मा, व्यासमुनि आदि रहे।