{"_id":"56e2fec54f1c1b4c1a8b4568","slug":"theft-in-ram-janki-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर के महंत रामसेवक दास।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना थाना क्षेत्र के धवरपारा स्थित रामजानकी मंदिर का ताला तोड़ बुधवार रात चोरों ने अष्टधातु की तीन मूर्तियां पार कर दीं। चोरी गई मूर्तियों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की रात मंदिर के महंत नैमिषारण्य गए थे।
विज्ञापन
वापस आने पर उन्हें जानकारी हुई। महंत ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि मंदिर का पुजारी बनने को लेकर जिन लोगों से महंत का विवाद व मुकदमा चल रहा है। उन्हीं को नामजद किया गया है। चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की नहीं, बल्कि पीतल की हैं।
विज्ञापन
धवरपारा के पास काफी पुराना रामजानकी मंदिर है। यहां भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की तीन मूर्तियां हैं। बुधवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ तीनों मूर्तियां चोरी कर लीं। वारदात के समय मंदिर के पुजारी महंत रामसेवक दास नैमिषारण्य गए थे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि परिक्रमा के चलते वह नैमिष गए थे। सुबह जब वह वापस आए तो मूर्तियां नदारद मिलीं। महंत ने संदना क्षेत्र के तीन लोगों को नामजद किया है। उनके मुताबिक मूर्तियों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
एसओ संदीप सिंह का कहना है कि महंत ने जिन व्यक्तियों को नामजद किया है। उनमें से एक आरोपी के ताऊ पहले इस मंदिर में पुजारी थे। अब महंत रामसेवक दास हैं। इसी बात को लेकर मौजूदा पुजारी व पूर्व पुजारी के रिश्तेदार के बीच मंदिर का महंत बनने को लेकर विवाद चल रहा है।
दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही है। एसओ का कहना है कि चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की नहीं, बल्कि पीतल की हैं। तहरीर के आधार पर संदना के मानपुर निवासी शिवनरायन, शिव कुमार, रामकृष्ण व लल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।