{"_id":"56e4615c4f1c1baf758b460d","slug":"road-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक की बाइक में शुक्रवार देर रात शहर चुंगी चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से युवक बाइक समेत डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के रामनगर निवासी विनय शर्मा (32) पुत्र ओम प्रकाश शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। जब वह शहर में चुंगी चौकी के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मार कर निकल गया।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर लगने से युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस वजह से सिर में गंभीर चोट आ गई। उधर, हादसे की खबर पाकर मृतक के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।