{"_id":"56df0d434f1c1b93748b45b9","slug":"fire-at-the-school-frightened-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडों ने स्कूल में चलाई गोली, सहमे बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडों ने स्कूल में चलाई गोली, सहमे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज मोहल्ले के मोनार पब्लिकस्कूल में दो युवकों ने पहुंचकर तमंचे से हवाई फायर कर दिया, जिससे बच्चे दहशत में आ गए। घटना के बाद दोनों गुंडे भाग निकले। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
मामले में मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हुसैनगंज स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दो युवक पहुंचे। उन युवकों ने स्कूल में ही एक साइड में जाकर हवाई फायर कर दिया, जिससे स्कूल में दहशत फैल गई। फायर करने के बाद दोनों युवक भाग निकले।
विज्ञापन
इस पर स्कूल प्रबंधक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने वहीं के निवासी धीरू उर्फ धीरेंद्र व आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि घटना के समय स्कूल में करीब 50 बच्चे थे। सीओ सिटी राहुल मिठास का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन