{"_id":"5e7cb56e8ebc3e6f9507b7c1","slug":"this-street-is-closed-due-to-kovid-1986","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह गली कोविड-19 के चलते बंद है...","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ज्ञानामजरा गांव में नो एंट्री का बोर्ड लगाकर गली के गेट पर तैनात युवा
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
थाना भवन ।क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा के ग्रामीणों ने गली के बाहर लगाया नो एंट्री का बोर्ड -बाहर के लोगों के द्वारा अंदर आने पर दी ग्रामीणों द्वारा दण्डित करने की चेतावनी
विज्ञापन
थानाभवन। यह गली कोविड-19 एक खतरनाक वायरस के चलते पूर्णतः बंद है। इस गली में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश करने की कोशिश न करें। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति अंदर आता है तो ग्रामीणों द्वारा उसे दण्डित किया जाएगा। देश मे पांव पसारने की कोशिश कर रहे कोरोना वायरस रोकने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन की घोषणा के बाद ज्ञानामाजरा राजपूतान गांव के युवाओं ने कुछ इन शब्दों के साथ अपनी गली को लॉक कर दिया हैं। गली निवासी पंकज राणा ने कहा कि कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है। इसी के चलते गली के सभी युवाओं ने यहां रहने वाले 60 परिवारों के 300 सदस्यों को सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठाया है। सोमपाल सिंह ने बताया कि गली में बेरिकेट लगाने के साथ 48 घन्टे का पहरा तैनात किया गया है , ताकि कोई बाहरी व्यक्ति किसी भी तरह से गली में प्रवेश न कर सके। इसके लिए अलग, अलग समय में सभी युवाओं की तैनाती तय की गई है। दीपक राणा ने बताया कि अपनी गली को सुरक्षित करने के साथ हम लोग अपने गांव के अन्य लोगों को जागरूक करने के साथ अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को भी फोन के माध्यम से सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।