फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Q aren'tine for tablegi jamat mambers

त्रिपुरा से आई जमात में शामिल लोगों पर नजर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Q aren'tine for tablegi jamat mambers
शामली/झिंझाना। झिंझाना में त्रिपुरा से आई तब्लीगी जमात के 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग क्वारंटीन किया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर में रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह-शाम उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा झिंझाना में मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में कुछ लोग आए हुए है। ये लोग मोहल्ले में घूम रहे है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से जमात में आए सभी 14 लोगों को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की मेडिकल जांच की। फिलहाल जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने सात-सात लोगों को दो मकानों में निश्चित दूरी पर क्वारंटीन में रखा गया है। मकानों के बाहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा कर लोगों को सतर्कता बरतने और त्रिपुरा से आए लोगों से संपर्क न करने की सलाह दी गई है। ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी डा. लेखराम ने बताया कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में आए 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग कमरों में निश्चित दूरी पर रखा गया है। सुबह-शाम उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल सभी लोग स्वस्थ है। बताया गया है कि तब्लीगी जमात 19 मार्च को दिल्ली होते हुए झिंझाना में एक मस्जिद में पहुंची थी। उनके आने की पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहां पर कई दिन तक रहने के बाद जमात जब दूसरे मोहल्ले में गई तब जाकर लोगों को उनके बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed