फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   misbehave with scavengers in Shamli

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गये सफाई कर्मियो से अभद्रता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
misbehave  with scavengers in Shamli
- फोटो : AMAR UJALA
शामली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गये सफाई कर्मियो से अभद्रता  सफाई कर्मियों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग संवाद न्यूज एजेंसी शामली। शहर के मोहल्ला सलेक विहार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गए सफाई कर्मियों के साथ एक राजनीतिक दल के नेता पर मारपीट व अभद्रता कर कार्य करने में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। नगरपालिका शामली  के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सुपरवाइजर प्रवेश साहिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए सफाई कर्मचारी सोनू व कार्तिक दिल्ली रोड स्थित सलेक विहार में गए थे। सफाई कर्मचारी रोज की तरह सीटी बजाकर घरो से कूड़ा कलेक्शन कर रहे थे। उसी समय वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सीटी बजाने का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। सफाई कर्मियों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और अपने को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए रौब गालिब किया। सफाई कर्मचारियो का आरोप है कि आरोपी की इस हरकत से सफाई कार्य  बाधित हुआ है।सुपरवाइजर के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने अपने को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी होना बताया है। इस घटना के बाद सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सफाई कर्मचारियो ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर सुपरवाइजर प्रवेश साहिवाल राहुल धर्मपाल पारचा,  आतिश, दीपक, राजा आदि कर्मियो ने हस्ताक्षर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। इस मामले के जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed