फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने और ढाईघाट मेला लगवाने की मांग

जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने और ढाईघाट मेला लगवाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित किये जाने सहित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम कार्यालय के बाबू को सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं होने पर नौ नवंबर को जरीनपुर के गंगा चौराहे पर अनिश्चित कालीन धरना दिए जाने की चेतावनी दी गयी है।
सपा नेता ने दिये ज्ञापन में मांग की है कि जिले में बाढ़ से किसानों की सभी खरीफ फसलें नष्ट हो गईं हैं। इसलिए जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित कर किसानों का कर्ज माफ किया जाये तथा फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाये। क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों में किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी खाद की आपूर्ति तथा जिला पंचायत द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्तिक मेला ढाईघाट का हमेशा की तरह आयोजन कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किये जाने की स्थिति में समाजवादी पार्टी नौ नवंबर को प्रातः 10 बजे से फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम जरीनपुर में स्थित गंगा चौराहा पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगी। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता कमलेश यादव के साथ ही सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव दीपक यादव, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष तारा यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed