{"_id":"56db1d444f1c1b012d8b4cb5","slug":"fir-on-jila-panchayat-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष के खिलाफ सिपाहियों को धमकाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष के खिलाफ सिपाहियों को धमकाने का मुकदमा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार पुलिस नेशाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव और उनके बंदी भाई अभय यादव समेत 15-20 समर्थकों के खिलाफ बंदी को छुड़ाने को कोशिश करने और सिपाहियों के जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने बंदी भाई को जबरन ले जाने का प्रयास किया। सिपाहियों के विरोध पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का छोटा बेटा अभय यादव दुराचार के मामले में जेल में बंद हैं। शनिवार को अभय यादव की एडीजे 25 कोर्ट में पेशी थी। अभय को जेल से कोर्ट ले जाने की पुलिस लाइंस में तैनात सुशील कुमार और संजीव कुमार की ड्यूटी थी। सुनील ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद के वह सत्र न्यायालय गेट पर पहुंचे। वहां अभय यादव के छह-सात दोस्त पहुंच गए और उसे जिला पंचायत के घर ले जाने का दबाव बनाने लगे। सिपाही सुनील ने सुरक्षा का हवाला दिया तो वे लोग अभय को पंखी होटले खाना खाने के लिए ले जाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच वह पैदल चलते-चलते बिस्मिल पार्क के पास पहुंच गए। इतने में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप 15-20 समर्थकों के साथ पहुंच गए और अभय यादव को छुड़ाकर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। सिपाहियों के अनुसार, उनके विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि वह जिले भर के पंचायत के अध्यक्ष हैं और नौकरी करना सिखा देंगे। किसी तरह से बचकर ये अभय यादव को जेल ले जाने लगा तो अध्यक्ष ने देख लेने की धमकी दी। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने धारा 147,225,511, 353,504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
- सिपाही की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले विवेचना सही पाए जाने पाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- केके वर्मा, थाना प्रभारी, थाना सदर बाजार