{"_id":"56e063354f1c1b28568b4568","slug":"youth-in-school-and-inundated-with-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर लेकर स्कूल में जा घुसा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर लेकर स्कूल में जा घुसा युवक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव जमुनिया नवदिया के रामविलास उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य काशीराम और एबीआरसी हरीश गंगवार ने पुलिस को अलग अलग दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दो बजे आधा दर्जन युवक उनके स्कूल पहुंचे। एक युवक के पास रिवाल्वर था। स्कूल गेट पर चपरासी ने युवकों को रोक कर स्कूल आने का कारण पूछा तो युवक ने चपरासी पर रिवाल्वर तान दिया और धमकी देते हुए स्कूल में घुस गए। प्रधानाचार्य का आरोप है कि उक्त युवकों की गलत मंशा महसूस होने पर उन्होंने शिक्षकों की मदद से सभी युवकों को कालेज परिसर से बाहर निकालकर गेट बंद करा दिया, तो युवक खुद को पत्रकार बताते हुए उन्हें जाति सूचक गाली देने लगे और धमकी देते हुए चले गए। उधर एबीआरसी हरीश कुमार गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को हुई घटना की जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने एक आरोपी युवक के मोबाइल पर कॉल कर बीआरसी कार्यालय आने को कहा तो उन्हें कई नंबरों से कॉल कर पूरे दिन धमकाया जाता रहा। मामले की जानकारी पाकर शिक्षकों में रोष फैल गया और तमाम शिक्षकों ने बुधवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शिवकिशोर मिश्रा, हरीशंकर, रामअवध राम, आदेश अवस्थी, ओमकार, हरिवंश, बालेश्वर वर्मा, कन्हैयालाल, सिकंदर, पंकज यादव, मुन्ना लाल, कामेश्वर सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
मैं विभागीय कार्य से शाहजहांपुर आया हूं। तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी। जांच में कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विनोद कुमार मिश्रा, थानध्यक्ष बंडा