{"_id":"56dd89a44f1c1b62138b4568","slug":"theft-in-constructing-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान से चोरों ने चुराया जनरेटर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान से चोरों ने चुराया जनरेटर
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की बृज बिहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरों एक जनरेटर, डेढ़ दर्जन नलों की टोटियां, स्टील के हुक और पत्थर घिसायी की मशीन चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।पुवायां सीएचसी पर कुष्ठ रोग के मेडिकल सुपरवाइजर पद पर तैनात प्रदीप सक्सेना बृज बिहार कॉलोनी में एक मकान बनवा रहे हैं। चार मार्च की रात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर घर में नलों में लगी टोटियां खोल लीं। इसके साथ चोर घर के अंदर रखा पांच केवीए का जनरेटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्रदीप ने इसकी शिकायत थाना सदर बाजार में की, लेकिन पुलिस ने मामला कोतवाली क्षेत्र के बताया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन