{"_id":"56dd96034f1c1bd4168b4568","slug":"searching-of-supari-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों के सुपारी किलर्स की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेलियों के सुपारी किलर्स की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिसरात में रहने वाली शिखा और उसकी किराएदार निगोही निवासी खुशबू की हत्या करने वाले सुपारी किलर्स की तलाश में थाना बाजार पुलिस की टीम संभल और असमौली क्षेत्र में खाक छान रही है।
मोहल्ला बिसरात निवासी रिटायर्ड नगर पालिका कर्मचारी सुरेश चंद्र गुप्ता की नातिन शिखा और निगोही निवासी राजीव की बहन खुशबू 22 जनवरी को थाना सदर बाजार क्षेत्र में बाजार आई थीं। इसके बाद से वह लापता हो गईं थीं। छह फरवरी को गजरौला की रामगंगा की पोषक नहर में शिखा का शव मिला था। इस मामले में आरोपी शिखा के हत्यारोपी के मौसेरे भाई राहुल, राजन और प्रदीप को जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने राहुल के माता-पिता को भी जेल भेज दिया था। तीन मार्च को पुलिस ने बिजनौर के नूरपुर निवासी मैजिक चालक नन्हें को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। नन्हें से पूछताछ में पता चला था कि सुपारी किलर संभल निवासी दानिश, कमर उर्फ नेडू और असमौली निवासी शानू अपने क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। उनकी तलाश में थाना सदर बाजार पुलिस की एक टीम को संभल और असमौली के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम को सुपारी किलर्स की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम सुपारी किलर्स की गिरफ्तारी के लिए संभल और असमौली में दबिशें दे रही है।