फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape certified in medical

मेडिकल में रेप की पुष्टि, आरोपी अब भी फरार

Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
rape certified in medical
rape - फोटो : Demo
ममेरे भाई की शादी में आई नाबालिग से रेप के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दवा है कि दोनों के बारे में जानकारी हाथ लगी है और उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ रेप की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि पीलीभीत के थाना पूरनपुर के एक गांव की किशोरी बंडा थाना क्षेत्र में अपनी मां, भाई के साथ चार मार्च को ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बंडा के गांव आई थी। पांच मार्च को बारात जाने के बाद महिलाएं घर में ढोलक पर गीत गा रही थीं, इस दौरान किशोरी की मां को दौरा पड़ गया। किशोरी घर से बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची तो पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के सचिन वर्मा और उसके चचेरे भाई अजय वर्मा ने किशोरी को दबोच लिया और उसके मुंह में दुपट्टा ठूंसकर गेहूं के खेत में ले जाकर दुराचार किया था। लड़की के बेहोश हो जाने पर दोनों उसे खेत से उठा लाए और अजय के घर कमरे में बंद कर दिया। जानकारी पर किशोरी की मां महिलाओं के साथ अजय के घर पहुंची तो अजय कि पिता जयराम ने महिलाओं से गाली गलौज करते हुए लाठी लेकर भगा दिया था और बाद में लड़की को बेहोशी की हालत में घर से बाहर फेंक दिया।छह मार्च को पीड़िता की मां की ओर से सचिन और अजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया था। मेडिकल में लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। आरोपियों के घर से उनके कपड़े और घटना स्थल से मिट्टी आदि लेकर भी जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारी सहित कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन अभी तक दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन


मेडिकल में लड़की से रेप की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों के बारे में अहम जानकारी पता चली है। सोमवार रात तक दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीके मिश्रा, थानाध्यक्ष बंडा

आरोपियों के घर के पुरुष भी गायब
लड़की के ममेरे भाई के घर आते जाते रहे लोग
बंडा। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में नामजद चचेरे-तहेरे भाईयों के घर पुरुष सदस्य सोमवार को भी गायब रहे। घर पर महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने घर से अंदर से ही महिलाओं ने जवाब दिया कि सचिन और अजय निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। निर्दोष होने पर भी फरार होने के सवाल पर महिलाओं का कहना था कि पुलिस के भय से दोनों कहीं चले गए हैं। उधर पीड़िता के ममेरे भाई के घर गांव के लोगों का आना जाना लगा रहा और उन्होंने परिवार के लोगों को पूरी मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी।
विज्ञापन


खेत में घास काट रही मां-बेटी के साथ छेडख़ानी
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव में रविवार को खेत में घास काट रही मां-बेटी के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भाई की 35 वर्षीय पत्नी और उसकी 16 वर्षीय बेटी रविवार को दिन में 10 बजे खेत में घास काट रही थी, तभी गांव के नन्हे और जगवीर आ गए। दोनों मां-बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने दोनों की पिटाई भी कर दी। उनके शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 354 और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed