फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   boy died, demonstration

बालक की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
boy died, demonstration
पु‌लिस - फोटो : file photo
नगर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप लगाकर घरवालों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर घरवालों को शांत कराया। 
विज्ञापन

नगर के पंजाबी कालोनी के निकट स्थित नर्सिंग होम पर थाना खुदागंज के गांव खिरिया निवासी नक्षत्र पाल की पत्नी शारदा अपने दस वर्षीय बेटे रविंद्र को लेकर कान का इलाज कराने आई थी। दोपहर लगभग एक बजे नर्सिंग होम में दिखाने पर चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर बच्चे को घर ले जाने को कहा। क्लीनिक से मुश्किल से सौ कदम दूर जाने पर बालक की हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। इस पर रविंद्र के परिजन बच्चे के शव को लेकर नर्सिंग होम पर जा धमके और हंगामा काटने लगे। मां शारदा व रविंद्र की नानी ने चिकित्सक पर बच्चे को मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नर्सिंग होम पर सैकड़ों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना मिलने पर सीओ डा. कृष्ण गोपाल, कोतवाल अरूण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed