शाहजहांपुर। दिल्ली गाजियाबाद नोएडा आदि स्थानों से पलायन करके जिले में आने वाले मजदूरों को बुखार, खांसी जुकाम की शिकायत होने पर उन्हें रविवार देर शाम जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से मिर्जापुर, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा क्षेत्र के लोग शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किए गए दस लोगों का विधिवत परीक्षण करने के बाद उनका सैंपल लेकर लखनऊ स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया था। जहां से मंगलवार दोपहर बाद जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हुई कि इन लोगों को कोरोना नहीं है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
सोमवार देर शाम गैर प्रदेश से आ रहे झांसी के एक युवक का बरेली मोड़ पर चेकअप किया गया। जिससे उसमें जुकाम, खांसी की शिकायत पाई गई। इस वजह से उसे भी 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।मंगलवार को उसका भी सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेज दिया गया। झांसी के युवक की जांच रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की वह आपको रोना संक्रमित है या नहीं एहतियात बरतते हुए उसे अपनी निगरानी में रखा गया है।