फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   32 arrested on lockdown violation

लॉकडाउन में बाहर घूमने वालों पर पुलिस हुई सख्त, 32 के खिलाफ कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
32 arrested on lockdown violation
पुवायां। कोरोना वायरस से फैल रही महामारी को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लघंन कर घूमने निकल रहे लोगों पर पुलिस सख्त हो गई है। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर अब लोगों को पकड़ा जा रहा है और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने आठ अप्रैल की शाम सात लोगों को पकड़ कर रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई संजय शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ अप्रैल को वह पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में धारा 144 और लॉकडाउन के अनुपालन में गश्त पर थे। इस दौरान पुवायां के उपदेश सिंह, रामदीप, राकेश, देवा, गांव जुझारपुर के हारून मोहम्मद, टेहरी के विपिन दीक्षित लॉकडाउन का उल्लघंन कर चौराहे पर भीड़ लगाए खड़े मिले। यह लोग मास्क आदि भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
उधर बंडा पुलिस ने गांव मोहद्दीनपुर के विपिन कुमार को लॉकडाउन में घूमते हुए पकड़ लिया। इसके अलावा पुवायां में नौ अप्रैल को 30 लोग भीड़ लगाए मिले। ये लोग भी घूमने निकलने की बात कहने लगे। छह को नाबालिग होने के कारण समझाकर छोड़ दिया गया। 24 लोगों के खिलाफ धारा 269,270 और 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed