फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शातिर चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर गिरफ्तार

शातिर चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
शातिर चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
शातिर चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर गिरफ्तार - पकड़े गए अपराधियों का भी हैं खुद का आपराधिक रिकॉर्ड - एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की अमर उजाला ब्यूरो शातिर चंदन सिंह गैंग को असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर गिरफ्तार संतकबीरनगर। महुली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम को शातिर अपराधी चंदन सिंह गिरोह से जुड़े सदस्यों को अवैध असलहा सप्लाई करने वाले दो गैंगेस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन अवैध असलहा, पांच कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया।
एसपी ब्रजेश सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ महुली प्रदीप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सुभाष मौर्या ने महुली क्षेत्र के मैनसिर के पास नहर पुलिया से दो गैंगेस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो अदद पिस्टल कंट्री मेड 32 बोर व चार कारतूस और 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। इसके अलावा चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषिकेश उर्फ कोइल यादव पुत्र लाल जी यादव निवासी कनईल थाना बेलीपार गोरखपुर और ओमकार तिवारी पुत्र यदुनाथ तिवारी निवासी अमरडोभा थाना दुधारा हाल पता बंजरिया कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग हत्या के प्रयास, लूट व गैंगेस्टर एक्ट के मामले में जमानत पर छूट कर बाहर आए है। वह सीवान बिहार से अवैध पिस्टल व तमंचे लाकर शातिर अपराधी चंदन सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस पांडेय, शक्ति यादव आदि को उपलब्ध कराते है। दोनों मिलकर एक ट्रक चालक को लूटने के लिए जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उसका एक साथी मंजीत सिंह खलीलाबाद में हाल ही में पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश उर्फ कोइल के खिलाफ,बेलीपार,सहजनवा, महुली में अपहरण, हत्या, लूट, चोरी के सामान की बरामदगी, गैंगेस्टर ,आर्म्स एक्ट आदि धाराओ में सात मुकदमें दर्ज है। जबकि आरोपी ओमकार तिवारी के खिलाफ लूट ,हत्या के प्रयास ,गैगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के चार मुकदमें दर्ज है। पकड़े गए अपराधियों के आपराधिक मुकदमों के संबंध में सीमावर्ती जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया। इन्हें पकड़ने में हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, अनिल यादव, कांस्टेबल अनूप राय, विनोद यादव, ऋषिवेद त्रिपाठी, अमित कुमार, रमेश कुमार और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा और अभय उपाध्याय का सहयोग रहा। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को 5000 रूपये का ईनाम देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed