{"_id":"56df1c354f1c1b06798b4656","slug":"gold-traders-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल में स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल में स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : ambrish mishra
संतकबीरनगर के मेंहदावल में बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को गति प्रदान करते हुए मंगलवार नगर पंचायत मेंहदावल में स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। स्वर्ण व्यवसायियों ने नगर में जुलूस निकाल कर सरकारी विरोधी नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्वर्ण व्यवसायी पिंटू वर्मा ने कहा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय स्वर्ण कारोबारियों के हित के विरुद्ध है। काफी मुफलिसी में यह कारोबार करने वाले स्वर्णकार भाइयों को हानि होगी। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी हटाने तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। ताकि सरकार एक्साइज ड्यूटी को कम करने पर मजबूर हो जाए। नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा से शुरू होकर रूईहट्टा, हरदीहट्टा, बर्तनहिया, उत्तरपट्टी मोहल्ले में स्वर्णकारों की दुकानों को बंद कराया। इस अवसर पर चुन्नू वर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नीटू, रवीद्र वर्मा, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।