फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   loot in sambhal

बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी समेत तीन को लूटा

Sat, 05 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Sat, 05 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को सुबह असमोली थाना क्षेत्र में लूट की दो वारदातों का अंजाम दिया और 75,000 रुपये समेत दो मोबाइल लूट ले गए। लूट का शिकार हुए दोनों लोग अमरोहा जिले के है। एक संभल जिले का पशु व्यापारी है। अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित नसीरपर गांव के निवासी इरफान पुत्र मकसूद और इसी थाना क्षेत्र में स्थित मियांसराय निवासी इस्लाम पुत्र छिद्दा बाइक पर सवार होकर संभल के असमोली में आए थे।
विज्ञापन


दोनों को बूढ़े बाबा के मजार पर जात लगानी थी। दारापुर घाट के निकट शनिवार को सुबह 7.45 बजे के बाइक सवार बदमाशों ने इन दोनों को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद तमंचे का भय दिखाकर 5500 रुपये तथा मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने इस्माइल की जेब की भी तलाशी ली लेकिन उसका पर्स फटा हुआ देखकर फेंक दिया। लूट की दूसरी घटना 8.30 बजे के करीब सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग पर मंसूरपुर गांव के पास हुई है।
विज्ञापन


असमोली क्षेत्र में स्थित गांव राजा का गालबपुर का निवासी पशु व्यापारी रहीस पुत्र कलुआ मनोटा की बाजार में पशु खरीदने जा रहा था। वह शहवाजपुर कलां में बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी बाइक पर सवार बदमाश आए तथा उन्हें शस्त्रों का भय दिखाकर 57000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पशु कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed