{"_id":"5e85803a8ebc3e6fa6218300","slug":"we-are-at-home-you-follow-this179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम भी घर में हैं...आप भी घर पर रहें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सहरानपुर के शिवाजी नगर के पास गली में बैरियर लगाकर टांगा गया नोटिस।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर। हम सभी घर पर हैं आप भी घर पर रहें। कोरोना वायरस को फैलने ना दें। इससे जंग में सभी साथ दें। तभी हम इससे मुकाबला कर पाएंगे। पुलिस प्रशासन की टीमों के साथ शहर के कुछ लोग भी यह संदेश दे रहे हैं। शहर के शिवाजी नगर के पास एक गली में बैरियर लगाकर एक नोटिस लगाया गया है। इसमें सभी से घर पर रहने का ही अनुरोध किया गया है। इससे एक सप्ताह पहले ही किशनपुरा कालोनी, अंसारी रोड और मालिगेट क्षेत्र में भी लोगों ने नोटिस बोर्ड टांगकर बाहरी लोगों के कालोनियों में न आने की अपील की गई थी। हालांकि काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना वायरस का खतरा जानने के बावजूद सड़कों और बाज़ारों में बेवजह भीड़ कर पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। यही नहीं, अब तो पुलिस टीमों पर हमले तक किये जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।