फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   police teams will do alert to save lives and not to fear of korona virus

कोरोना की दहशत से दूर रहने को सजग करेंगी पुलिस टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
police teams will do alert to save lives and not to fear of korona virus
कोरोना की दहशत से बचने को।सजग करेगी पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना की दहशत से दूर रहने को सजग करेंगी पुलिस टीमें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर। मंडल के सहरानपुर और शामली में कोरोना वायरस की दहशत में दो लोगों की मौत के मामलों के बाद अब पुलिस टीमें लोगों की काउंसिलिंग भी करेंगी। उन्हें समझाएंगी कि कोरोना से खौफ में रहने की नहीं बल्कि इससे अलर्ट रहने की जरूरत है। इसके लिए सिविल थानों की पुलिस टीमों के साथ डायल 112 की टीमों को यह जिम्मेदारी दी गई है। ये टीमें जिन क्षेत्रों में डयूटी पर होंगी वहां लोगों से घर पर ही रहने और हौसला बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। समाज के जिम्मेदार लोगों से भी आसपास के लोगों को लगातार समझाने और जागरूक करने की अपील की जा रही है। कंट्रोल रूम और अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर मदद मांगने वालों को भी अब बिना किसी डर के घर पर रहकर कोरोना की जंग में सहयोग देने का संदेश दिया जा रहा है।
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि लोग हताशा में कोई गलत कदम बिल्कुल न उठाएं। अपनी ज़िंदगी को खोने की नहीं बल्कि सजग होकर बचाने की जरूरत है। किसी को कोरोना नहीं था, फिर भी दे दी जान मंडल के दोनों ही मामले हैरान करने वाले रहे। सहरानपुर में गन्ना परिषद कार्यालय के कर्मचारी और शामली के व्यक्ति को कोरोना वायरस का संक्रमण ही नहीं था। मगर इसकी दहशत में ये दोनों अपनी जान गवां बैठे।
विज्ञापन
कमिश्नर संजय कुमार कहते हैं कि नासमझी में ऐसे कदम उठाकर खुद और अपने परिवार को मुसीबत में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed