फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in home

बंद घर से चार लाख की चोरी, तहरीर दी

Mon, 07 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
theft in home
चोरी - फोटो : अमर उजाला
गंज थाना क्षेत्र में बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर वहां से करीब चार लाख का माल समेट ले गए। परिजन मकान में ताले लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। वापस आने पर चोरी का पता चला। पुलिस को तहरीर दी गई है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला सर्वदयाल निवासी राजा खां सऊदी अरब में कारचोब का काम करते हैं। उनकी पत्नी राबिया  परिवार के लोगों के साथ यहीं पर रहती हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह वो पास के ही मोहल्ले में अपने मायके गई थीं। घर में ताले पड़े थे। रात में चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। मेन गेट के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। दोनों कमरों के भी ताले तोड़ दिए। करीब चार लाख का माल समेट ले गए। सोमवार सुबह राबिया घर आईं तो घर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर सारा सामान बिखरा 
विज्ञापन

पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed