फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smuglar attack on police

तस्करों ने किया पुलिस पर पथराव

Sat, 05 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
smuglar attack on police
तस्करों ने किया पुलिस पर पथराव
 दरोगा को टक्कर मारकर और फायरिंग कर भाग रहे गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक का पीछा कर रही बरेली पुलिस पर गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट में तस्करों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव कर जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई। अचानक हमले से घबराई मीरगंज पुलिस ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने के बाद पहाड़ी गेट इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन


लिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ दिया और मीरगंज पुलिस को बाहर निकाला। इससे पहले ट्रक की टक्कर से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक शनिवार सुबह रामपुर की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि बरेली के सतुइया टोल प्लाजा पर टआक ने बैरियर तोड़ दिया। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर पुलिस जीप को ठोक  दिया। इससे एचसीपी (दरोगा) घायल हो गया।
विज्ञापन


सके बाद से इसका पीछा बरेली की मीरगंज पुलिस कर रही थी। मिलक के क्योरार में पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक बिलासपुर रोड होते हुए रामपुर की ओर निकल आया। मीरगंज पुलिस ट्रक का पीछा करते हुए रामपुर तक पहुंच गई। गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट में बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक वहीं रुक गया। इस बीच मीरगंज पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख पशु तस्करों और उनके समर्थकों ने मीरगंज पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया गया, इससे उनकी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। जानकारी पाकर शहर के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। हंगामा और पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय पुलिस ने बरेली के पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला।

मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहां पर फोर्स तैनात कर दी गई है। घायल तन्नू, बाबू, शहजाद, इस्लाम, उवैद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed