फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The sample failed, giving even calcium medicine

नमूना फेल, फिर भी दे रहे कैल्शियम की दवा

Fri, 04 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 04 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The sample failed, giving even calcium medicine
कैल्शियम की दवा - फोटो : अमर उजाला
सीन एक
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के लोहरामऊ गांव की रहने वाली गीता के पैर में दर्द हो रहा था। गीता जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। डॉक्टर ने इलाज करने के बाद उसे कैल्शियम की दवा भी लिख दी। इस पर गीता काउंटर पर पहुंची और उसके हाथ में वही दवा थमाई गई, जिसका नमूना फेल आया है। लालगंज की रहने वाली सोनपती के भी हाथ पैर में दर्द था। उसे भी वही दवा दी गई, जिसका नमूना फेल आया है।

सीन दो
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के हिलगी गांव निवासी राम मनोहर जिला अस्पताल इलाज कराने आया था। वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसके पैर में दर्द हो रहा था। उसे भी कैल्शियम की दवा दी गई। राम मनोहर को क्या पता था कि जो कैल्शियम की दवा उसे उपलब्ध कराई गई है, उससे कोई भला होने वाला नहीं है। पर उसके मन में तो यही था कि दवा से उसे फायदा मिलेगा। राही ब्लॉक क्षेत्र के मुंशीगंज की रहने वाली माया को भी नमूने फेल वाली कैल्शियम की दवा दी गई। जानकारी देने पर बोली यह तो सरासर गलत है। इस पर तो कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


रायबरेली। जिला अस्पताल में रोगियों के इलाज के नाम पर किस तरह अंधेरगर्दी चल रही है, उसे बताने के लिए ये दो सीन महज बानगी भर हैं। जिस कैल्शियम की दवा का नमूना फेल आया है, उसी दवा से रोगियों की सेहत को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर सीएमएस हों या फिर अधिकारी, उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने सितंबर 2015 में जिला अस्पताल के दवा गोदाम से ओसोकॉल-500 टैबलेट का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच में दवा का नमूना फेल आया था। सीएमएस का दावा था कि एक लाख टैबलेट मंगवाई गई थी। करीब 40 हजार टैबलेट दवा बची है।

नमूना फेल होने के बाद उसका वितरण रोक दिया गया है। साथ ही नमूना फेल होने पर कंपनी को काली सूची में डालने के लिए पत्र लिखा गया है। पर शुक्रवार को यह दावा हवा हवाई साबित दिखा। ओसोकॉल-500 टैबलेट का वितरण कराया जा रहा था। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी रोगियों की सेहत के लिए कितना फिक्रमंद हैं।

कैल्शियम से मजबूत होतीं हड्डियां
रोगियों के लिए कैल्शियम दवा बहुत उपयोगी होती है। बड़ों के साथ ही छोटे बच्चों के लिए भी यह दवा उपयोगी होती है, क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। सड़क हादसे में घायल या फिर पैर दर्द करने पर कैल्शियम का इस्तेमाल किया जाता है। पर जिस दवा का अस्पताल में वितरण किया जा रहा है, उसका नमूना फेल आया है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।


दूसरी दवा का कराया जा रहा वितरण: सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जिस ओसोकॉल-500 टैबलेट का नमूना फेल आया है, उसका वितरण बंद करा दिया गया है। कैल्शियम की दूसरी दवा मंगवाकर उसका वितरण कराया जा रहा है। सीएमएस के दावे को मान भी लिया जाए कि दूसरी दवा का वितरण हो रहा है, लेकिन कंपनी तो वही, जिसको काली सूची में डालने के लिए पत्र लिखा गया है, इस सवाल पर सीएमएस ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed