फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The couple had poured kerosene on the fire, scorched

केरोसिन छिड़ककर दंपती ने लगाई आग, झुलसे

Mon, 14 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने केरोसिन छिड़ककर पत्नी के साथ स्वयं को आग के हवाले कर लिया। इससे दंपती झुलस गए। पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि पति की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महज पत्नी के ससुराल न चलने पर पति ने घटना को अंजाम दे दिया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गफूरपुर उर्फ जलालाबाद मजरे भरसना की रहने वाली विनीता की शादी भदोखर गांव निवासी सर्वेश कुमार के साथ हुई है। इस समय विनीता मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


रविवार रात में पति सर्वेश ससुराल पहुंचा और विनीता से घर चलने की बात कही। विनीता ने रात में ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर लालटेन उठाकर पति ने पहले पत्नी और अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों आग की लपटों में घिर गए। शोरगुल पर परिवारीजन पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। हालांकि चार महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया।

आनन-फानन दंपती को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया। जहां सर्वेश कुमार को जिला अस्पताल के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वह 80 फीसदी झुलसा है, जबकि पत्नी 45 फीसदी झुलसी है।


महिला के पिता मोतीलाल ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका दामाद आए दिन बेटी को प्रताड़ित किया करता था। इसी वजह से काफी दिनों से उसकी बेटी मायके में रह रही थी। रात में ससुराल जाने से इंकार करने पर उसने स्वयं के साथ बेटी को आग के हवाले कर दिया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed