फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Semi-deranged woman arrested, accused of rape

अर्द्ध विक्षिप्त युवती के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Semi-deranged woman arrested, accused of rape
क्राइम - फोटो : demo
अर्द्ध विक्षिप्त युवती के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का दावा है कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था। वारदात में एक ही आरोपी शामिल था। पीड़िता युवती की पहचान के बाद पुलिस ने उसे दबोचा।
विज्ञापन


एसपी हरिनारायण सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय में वारदात का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक खीरों थाने में 10 मार्च को एक अर्द्धविक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला अज्ञात में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता के गांव के ही हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। हरिओम ने युवती के साथ रेप किया था। गैंगरेप की बात झूठी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान भी पीड़िता से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि जिस आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है, उसके पास एक सफेद कुत्ता है। काले रंग की बाइक है। खजुरिहा बांध पर क्रिकेट खेलता है। इस निशानदेही पर एएसपी राममूरत यादव, सीओ लालगंज रामअर्ज, एसओ अमर सिंह रघुवंशी की टीम ने जांच शुरू की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई।

एसपी के मुताबिक घटना से युवती डरी सहमी थी। युवती के सामने आरोपी को पेश किया गया तो वह चीख पड़ी और उसे पहचान लिया। खीरों पुलिस भले ही शर्मसार करने वाली घटना में आरोपी को पकड़कर सुकून महसूस कर रही हो, लेकिन खुलासे की कहानी लोगों की समझ में नहीं आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार वारदात के दौरान हुई दरिंदगी और युवती की बिगड़ी हालत देखकर इतना साफ है कि एक युवक इस तरह वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। यही नहीं शनिवार को इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था और रविवार को जब खुलासा किया गया तो जानकारी दी गई कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं हु्आ था।


उसके साथ एक युवक ने रेप किया था, जिसे पकड़ लिया गया है। खुलासे के दौरान भी यह चर्चा का विषय भी बना रहा, पर एसपी का कहना था कि घटना में एक ही आरोपी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed