{"_id":"56e700c84f1c1b21118b4569","slug":"copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलांे में किताब से नकल कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलांे में किताब से नकल कराई गई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के मानकों की धज्जियां उड़ीं। नगर और उससे सटे विद्यालयों में किताब खोलकर नकल कराई गई।
हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में नकल का तरीका अब परिषदीय विद्यालयों में पहुंच गया है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को शुरू हुई परीक्षाओं में पहले दिन ही नकल हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्टन बाजार, पूरे ईश्वरनाथ, प्राथमिक विद्यालय पांडे का पुरवा, सगरा, शुकुलपुर में नकल का नजारा देखने को मिला।
शुकुलपुर में ब्लैक बोर्ड पर लिखकर हिंदी की नकल कराई जा रही थी। हालांकि कई स्कूल ऐसे भी मिले जहां पर शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हो रही थी। जिन विद्यालयों में नकल का मामला उजागर हुआ वहां के स्टाफ से पूछा गया तो कोई कुछ भी नहीं बोला। लेकिन कैमरा देखते ही अफरा-तफरी जरूर मच गई थी। बता दें कि जिले के 2699 परिषदीय स्कूलाें में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसमें कक्षा पांच और आठ की परीक्षा बोर्ड से हो रही है। सोमवार को प्राइमरी में हिंदी और मिडिल में हिंदी विषय का पेपर था। कई विद्यालयों में पेपर भी कम पहुंचा था। नकलविहीन परीक्षा का दावा झूठा साबित हुआ।