फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nepal border

पुलिस और एसएसबी नेपाल बॉर्डर पर निगरानी में जुटीं, आवागमन बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
nepal border
नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की गश्त - फोटो : AMAR UJALA
माधोटांडा (पीलीभीत)। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से निगरानी में जुटी हैं। आवागमन पूरी तरह से बंद है। कोई आवाजाही न हो, इसके लिए संयुक्त रूप से सोमवार को भी सतर्कता जारी रही। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इसको सफल बनाने के लिए नेपाल बॉर्डर की सभी सीमाओं को भी सील किया गया है। बीते दिनों नेपाल में फंसे स्थानीय लोगों की बमुश्किल वापसी हुई थी। अब किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी टीम लगी हुई है। सोमवार को रमनगरा चौकी की पुलिस और एसएसबी जवान गस्त पर रहे। मुख्य मार्गों के अलावा अन्य रास्तों पर भी निगरानी रही। सीमा पर हर गतिविधियों पर नजर रखी गई। रमनगरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed