फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Send records on city The class began Kotwal

रिकार्ड न भेजने पर शहर  कोतवाल की क्लास लगी

Fri, 11 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 11 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 सीसीटीएनएस मुख्यालय लखनऊ द्वारा मांगी गई अपराधों की जानकारी मुहैया न कराए जाने पर एएसपी विकास कुमार वैद्य ने शहर कोतवाल बीके गौतम को खूब फटकार लगाई और तत्काल संदेशवाहक को लखनऊ भेजकर अपराधों का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि सीसीटीएनएस लखनऊ में सभी जिलों के अपराधों की डेटा फीडिंग चल रही है। शहर कोतवाली को छोड़कर जिले के सभी थानों से अपराधों का ब्योरा रजिस्टर सहित सीसीटीएनएस मुख्यालय लखनऊ भेजा जा चुका हैं। शहर कोतवाली का ब्योरा न पहुंचने से कोतवाली क्षेत्र का डेटा फीड नहीं हो पा रहा है। सीसीटीएनएस के अधिकारियों द्वारा अपराध ब्योरा और रजिस्टर मुहैया न कराने जाने की शिकायत करने पर शुक्रवार को एएसपी भड़क उठे। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल को मोबाइल पर जमकर लताड़ा और तत्काल विशेष संदेशवाहक को भेजकर आपराधिक ब्योरा और रजिस्टर आदि सीसीटीएन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed