फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheney nor Rice thistles Nor buy

न चैनी धान उगाएंगे  और न ही खरीदेंगे

Fri, 11 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 11 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cheney nor Rice thistles Nor buy
खेत में प्रदर्शन करते ‌क‌िसान। - फोटो : pilibhit, beureu
पानी के अंधाधुंध दोहन से खाली हो रही धरती की कोख बचाने के लिए अमर उजाला की पहल रंग लाई है। राइस मिलर्स द्वारा चैनी धान न खरीदने के संकल्प के बाद अब किसानों ने भी चैनी न उगाने का निर्णय लेकर खेतों में तैयार खड़ी चैनी धान की पौध ट्रैक्टर चलाकर जोत डाली।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के बाद खाली हुए खेतों में पिछले कुछ वर्षों से चैनी धान उगाने के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। दो से ढाई माह में तैयार होने वाली इस फसल में भूगर्भ जल का अत्याधिक दोहन होता है, जिससे जलस्तर के गिरने का अंदेशा बना हुआ है, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है। अमर उजाला ने 16 फरवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। चैनी से होने वाले नुकसान को देखते हुए राइस मिलर्स ने भी चैनी धान न खरीदने का निर्णय लिया था, जिसे अमर उजाला ने नौ मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। चैनी धान को लेकर अमर उजाला की यह पहल अब रंग लाई है। घुंघचाई क्षेत्र के तीन गांव रघुनाथपुर, सुंदरपुर और शिंभुआ के किसानों ने शुक्रवार को निर्णय लिया और ट्रैक्टर चलाकर रोपाई के लिए तैयार हो रही चैनी धान की पौध जोत डाली। इस पौध के खत्म होने से 500 से 700 एकड़ में चैनी धान की रोपाई नहीं हो सकेगी। किसानों की इस पहल की जानकारी होने पर कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं चैनी के खिलाफ अलख जगा रहे भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


किसान उगा सकते हैं मूंग और उड़द
किसानों द्वारा चैनी न उगाने का निर्णय सराहनीय हैं। अभी किसानों के पास दो से ढाई माह का समय है। ऐसे मे किसान उड़द अथवा मूंग की फसल बो सकते हैं। 12 से 14 किलो बीज प्रति एकड़ के हिसाब से बुवाई कर किसान 5-6 क्विंटल तक पैदावार ले सकते हैं। किसानों के लिए सरकारी बीज गोदामों पर मूंग बीज 150 और उड़द 175 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है जिसपर 35 रुपये का अनुदान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसएस ढाका, कृषि वैज्ञानिक

किसानों को करेंगे सम्मानित
चैनी धान पर रोक लगाने मैंने गत वर्ष हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। अब अमर उजाला की पहल किसानों ने चैनी की पौध नष्ट कर सराहनीय कार्य किया है। ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
- मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed