फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ongoing First look of movie 'District Gorakhpur'

फिल्म 'जिला गोरखपुर' में दिखेगा योगी आदित्यनाथ का जलवा

Sun, 29 Jul 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ongoing First look of movie 'District Gorakhpur'

नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनर तले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बन रही बायोपिक 'जिला गोरखपुर' का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। यूपी के गोरखपुर जिले से संबंध रखने वाले योगी के जन्मभूमि पर हुए सत्य घटना को दिखाने के लिए यह फिल्म लाई जा रही है।

विज्ञापन


फिल्म के पोस्टर में एक भगवाधारी शख्स पीछे से खड़ा दिखाई दे रहा है। जो उगते सूरज को देख रहा है। उसके हाथ में एक पिस्तौल है। साथ ही पास में एक गाय का बछड़ा भी दिख रहा है। इस पोस्टर में भगवाधारी शख्स के लुक में योगी आदित्यनाथ की छवि को दिखाया गया है। योगी गोरखपुर के निवासी और सांसद हैं और उन्हें गाय के बछड़े से बहुत ही लगाव है। पोस्टर में गोरखपुर का प्रसिद्ध मंदिर गोरखनाथ मंदिर की झलक भी दिखाई गई है।
विज्ञापन


इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार संसद पहुंचने वाले योगी आदित्यनाथ की कहानी दिलचस्प है। उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी जिले के छोटे से गांव पंचूर के राजपूत परिवार में जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने मात्र 22 साल की उम्र में ही सांसारिक मोह-माया त्याग कर संन्यासी का जीवन धारण कर लिया और अजय सिंह बिष्ट से नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गोरखपुर के गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर से यात्रा शुरू हुई और हिंदू युवा वाहिनी बनाई, संसद पहुंचे और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed