फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women self-reliant, organizational and resolution

महिलाओं ने आत्मनिर्भर, संगठित होने का संकल्प

Wed, 09 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women self-reliant, organizational and resolution
विश्व महिला दिवस पर सम्मानित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में महिला संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अस्तित्व की महिलाओं ने जुलूस निकाल डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शोषण से मुक्ति, आत्म निर्भर होने और संगठन की शक्ति को बनाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


सामाजिक संस्था अस्तित्व से जुड़ी महिलाएं टाउन हाल के प्रांगण में एकत्र हुई। यहीं से जुलूस के रुप में टाउन हाल के मैदान में पहुंची। संस्था की रेहाना अदीब ने कहा कि महिला अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा। सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भरता जरुरी है। रानी, कविता, गीता, बबली, संतीता, अनीता, आशिया, आसमां का सहयोग रहा। नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश आचार्यकुल ने पीस लाइब्रेरी में नारी सम्मान, राष्ट्र सम्मान विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता जयंती बहन ने की। कार्यक्रम में डॉ पुष्पलता, डॉ विनीता जैन, बीना शर्मा, प्रेरणा मित्तल, इंद्राणी गुप्ता, संतोष वर्मा, कंचनप्रभा शुक्ला, मृदुल गोयल, निशा अग्रवाल, सीमा मलिक, किरण गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। होतीलाल शर्मा, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, सीताराम, राजीव बंसल आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयत्न संस्था और इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉ नूतन जैन, आरती अग्रवाल, आईएएस प्रियंका निरंजन, बीना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। लघु फिल्म शक्ति हूं मै का प्रदर्शन हुआ। गोष्ठी में रीना अग्रवाल, सोनिया लूथरा, डॉ रिंकू एस गोयल, गीता जैन, रुबीना, अंशु पुरी, मीरा सक्सेना, सपना, गुंजन, पियंका, शालिनी का सहयोग रहा। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया।


प्राचार्य डॉ निशा शर्मा ने कहा कि अधिकारों को जानने के लिए शिक्षा प्राप्त करना जरुरी है। डॉ सोनाली ने कहा कि छात्राओं को जीवन में आगे बढने के लिए अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। डॉ रीता गर्ग, डॉ आभा सैनी, डॉ वर्चसा सैनी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर होना जरुरी है। डॉ वंदना, डॉ सीता, सोनम, रचना, सोनिया का सहयोग रहा। नवाब अजमत अली खां गल्र्स डिग्री कॉलेज में महिला दिवस पर वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ।


उर्दू अकादमी यूपी के अध्यक्ष डॉ नवाज देवबंदी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा समाज की तरक्की के लिए जरुरी है। डीएवी के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, एससी भटनागर, सफिया बेगम, डॉ महावीर सिंह, वीना शर्मा, गीतांजलि वर्मा, प्राचार्या डॉ अनीता अग्रवाल मौजूद रहे।  एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उद्यमिता फेस्ट का आयोजन किया गया। 380 छात्राओं को पांच प्रकार के उद्यमिता से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया गया।



निदेशक डॉ एसएन चौहान, गीता जैन, डॉ एके गौतम, प्रगति शर्मा, श्वेता अरोरा, पारुल गुप्ता, संगीता अग्रवाल का सहयोग रहा। धर्म विद्या महिला उत्थान संस्थान ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम आयाजित किया। हयुमेनिटी वैलफेयर सोसाइटी ने बीस महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें मोनिका चौधरी, संतोष, डॉ पुष्पलता, विनीता जैन, जाहिदा परवीन, अंजुम कुदसिया, शादाब जहां, शहनाज, सुरेशो सैनी, शाहिन, निरमला रानी, पल्लवी मित्तल, वीना अग्रवाल, सुमित्रा देवी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed