{"_id":"56e0715a4f1c1be55a8b4581","slug":"activist-organization-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता संगठन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता संगठन का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
performance
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में आरटीआई कार्यकर्ता संगठन ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच समय से नहीं किए जाने के विरोध में डीएम आफिस पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी डीएम ने पालिका के घोटालों की जांच नहीं कराई।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका में सूचना के अधिकार के अंतर्गत सूचनाएं घुमा फिराकर दी जाती हैं। पालिका में बड़े स्तर पर घोटाले हो रहे हैं। हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा पालिका के घोटालों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री से प्रकरण में पालिका के भ्रष्टाचार प्रकरण में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक कंवरपाल, जितेंद्र पंवार, आदेश त्यागी, एसएन त्यागी, प्रमोद वर्मा, डीके शुक्ला, खालिद, कुलदीप शर्मा, ओमपाल शर्मा, हसन अली, शफीक राव, शाहनवाज, नसीम राव आदि मौजूद रहे।