फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घरों में नमाज अदा करेंगे मुस्लिम समाज के लोग

मस्जिदों में अदा नहीं होगी जुमे की नमाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
घरों में नमाज अदा करेंगे मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : AMAR UJALA
मुज़फ्फरनगर। जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉग डाउन में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने की इजाजत नहीं दी है। एसएसपी ने नागरिकों से घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है की धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नागरिकों को इस समय पूजा अर्चना और इबादत घरों में करने को कहा गया है। उन्हें मंदिर मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि भीड़ में संक्रमण रोग फैलने की आशंका रहती है, इसलिए किसी को धार्मिक स्थलों में जाने की इजाजत नहीं है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज नागरिक घरों में ही अदा करें।उन्हें मस्जिदों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। एसएसपी में चेतावनी दी कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,जिसके तहत धारा 188 का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed